Edited by B S Rajourohit, जिंद (हरियाणा), NIT;
देश के सेवा कार्यो में सलग्न अग्रणी संगठन देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा चलाई जा रही महिला शाखा राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय सचिव व जिला अध्यक्ष जींद दर्शना देवी उर्फ रिया और जिला उपाध्यक्ष सुनीता तथा उनकी टीम के सभी पदाधिकारी एक स्लम बस्ती में पहुँचे।
टीम ने वहाँ पर सभी गरीबी से त्रस्त बच्चो व उनके माता पिता को कपड़े बांटे ताकि ईश्वर के इन लाचार प्राणियों का तन ढक सके। सबसे ज्यादा खुशी तब मिली जब उन लोगों ने अपने जीवन में शामिल सभी बुराईयो को छोड़ने को लेकर एक नयी मिसाइल कायम की । वो बुराई थी अपने आस पास की सफाई व स्वास्थ्य का ध्यान न रखना , पिछले काफी समय राष्ट्रीय महिला जागृति मंच उन लोगो को सफाई रखने के लिए जागरुक कर रहे थे। ओर ये मुहिम शुरू करने को तैयार किया था जिसमे मंच को सफ़लता मिली।
कपड़े लेने के बाद ओर गरीब बच्चों के लिए स्कूल खोलने के आश्वाशन के बाद सभी बच्चों और गरीब माता पिता ने रिया का व पूरी टीम का धन्यवाद किया। जल्द ही सलीम बसती मे एक स्कूल खोली जायेगी ताकि कोई भी बच्चा गरीबी से लाचार होकर अनपढ़ ना रहे। सेवा में शामिल रिया खंडेलवाल , सुनीता , सुरेश वर्मा, शास्त्री , सुलोचना सहित टीम सदस्य मौजूद रहे।
जिंद ज़िला अध्यक्ष रिया खण्डेलवाल और उनकी पूरी टीम को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अम्बिका शर्मा ने साधुवाद देते कहा की आप सब नेक और समाज में सार्थक कार्य कर रहे है और संगठन के नेक उद्देश्यों को आगे बढ़ा रहे है।
