ज़ख्मी हालत में लावारिस पड़े व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कर करवाया गया इलाज | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर  (मप्र), NIT:

ज़ख्मी हालत में लावारिस पड़े व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कर करवाया गया इलाज | New India Times

मज़हब नहीं सिखाता आपस बैर रखना और मानव सेवा परमो धर्म इन्हीं सूत्र वाक्य को ज़हन में ऱखते हुए मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के सदस्यों ने सेवा का अद्भुत जज़्बा दिखाया। संगठन के सेवाभावी सदस्यों ने लावारिस हालात में बेसुध पड़े रामराज वर्मा नामक ज़ख्मी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर इलाज करवाया।  राजवाड़ा स्थित गणेश कैप मार्ट वाली गली से संगठन की पश्चिमी क्षेत्र महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सना खान के पास फोन आया कि यहाँ गली में एक लावारिस ज़ख्मी व्यक्ति पड़ा हुआ है। जिसको घर वालों ने त्याग दिया है, जिसके दोनों पैरों में गैंगरीन बीमारी की वजह से सड़ांध लग गई, जब यह बात सना खान ने संगठन के शहर अध्यक्ष सलीम शेख को उक्त ज़ख्मी पीड़ित व्यक्ति के बारे में बताई। लोगों को फायदा पहुंचाते रहो के जज़्बे से सेवा परोपकार कार्य करने वाले सलीम शेख ने फौरन अपनी गाड़ी लेकर मीडिया प्रभारी अनिल सेन के साथ बताये हुए पते पर पहुँचे। फिर उस ज़ख्मी पीड़ित व्यक्ति को लेकर थाना एमजी रोड पर सूचना देकर कागज़ी कार्यवाही पूरी की। जहां से तत्काल पीड़ित व्यक्ति को एमवाय हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाकर भर्ती कराकर इलाज शुरू करवाया। उन्होंने बताया इलाज पश्चात उक्त ज़ख्मी पीड़ित रामराज वर्मा को ठीक होने के पश्चात किसी अच्छे वर्द्धाश्रम में शिफ़्ट करवा दिया जायेगा। इस सेवाकार्य में संगठन की फरीदा खान, समाजसेवी ज्यू जोशी, करीम पठान का भी सराहनीय सहयोग रहा।

By nit

Exit mobile version