मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

गांव चलो अभियान में महापौर ने महाजनापेठ में किया प्रवास | New India Times

भाजपा संगठन द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 1 महाजनापेठ में महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने लाभार्थी हितग्राही, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की। प्रवास के दौरान श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने पूर्व सैनिक, प्रतिभावान छात्र, नए वोटर आदि से भेंट की। इस दौरान महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सर्वशक्तिमान एवं विश्व गुरू बनने जा रहा है। उन्होंने कहा की पार्टी ने जन-कल्याण की दिशा में सराहनीय काम किया है। योजनाओं का लाभ प्रत्येक गाँव और गरीब को मिल रहा है। भाजपा ने हमेशा सिद्धांत और विचारों की लड़ाई लड़ी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। श्रीमती पटेल ने कहा सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्याकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी मेहनत के साथ जुट जाने का आव्हान किया। प्रवास के दौरान भाजपा नेत्री उमा कपूर, करुणा भट्ट, हीरालाल बडगुजर, भरत इंगले, सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.