खेत जा रही वृद्ध महिला को सांड ने सींग से उठाकर पटक कर उतारा मौत के घाट | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240215-WA0031.mp4

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला में एक सांड ने एक बुजुर्ग महिला को उठाकर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार बहराइच जिला के पयागपुर इलाके के हटवा गोपाल गांव निवासी वृद्ध महिला बृहस्पतिवार सुबह पैदल खेत को जा रही थी, खेत जाते समय पहले से सड़क पर मौजूद सांड ने सींग में फंसाकर ऊपर उठाते हुए पटक दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खेत जा रही वृद्ध महिला को सांड ने सींग से उठाकर पटक कर उतारा मौत के घाट | New India Times

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हटवा गोपाल गांव निवासी सावित्री देवी (80) पत्नी जय जय राम गुरुवार सुबह उठकर खेत के लिए जा रही थी कि तभी घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत को जाते समय सांड ने वृद्ध महिला को उठाकर पटक दिया। सींग में फंसाकर सांड ने महिला को दो तीन बार पटका जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। काफी देर बाद घर के लोग जब बुजुर्ग महिला की खोजबीन करने लगे तब तक गांव के दूसरे लोगों ने महिला के मृत हालत में पड़ा होने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पयागपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की मौत सांड के हमले से हुई है। परिवार के लोगों की सूचना पर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर क्षेत्र में टहल रहे छुट्टा मवेशियों को लेकर लोगों में नाराज़गी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version