मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इंडिया हस वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा ने जानकारी देते हुए बताया कि 02 जून 2022 को हज-2023 के लिए सऊदी अरब के लिए मैराथन यात्रा शुरू कर पूरी दुनिया के लिए आइकॉन बने केरला के मल्पपुरम ज़िले के वलंचेरी के रहने वाले शिहाब चित्तूर ऑल इण्डिया वेलफेयर सोसायटी से जुड़ गए हैं।पिछले दिनों फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा मैं सोसायटी की सरगर्मियों से वाकिफ हूं और सोसायटी के बैनर तले हज की खिदमत कर रहे खिदमतगारों को मुबारकबाद देता हूं । उन्होंने सोसायटी को हर तरह से तआवुन (सहयोग) दिए जाने का वादा किया। शिहाब केरला से अब कर्नाटक शिफ्ट हो गए हैं।
भारत के केरल से तकरीबन 360 दिनों में 8600 किलोमीटर पैदल सफ़र कर हज की सआदत हासिल करने वाले शिहाब पिछले दिनों जोधपुर राजस्थान पहुंचे, जहाँ ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की ज़िला यूनिट ने उनका गर्मजोशी से इस्तक़बाल किया। सोसायटी की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। ज़िला यूनिट के सदर हाजी सैय्यद आरिफ अली ने बताया कि शिहाब चित्तूर अब नवजवानों में बढ़ती जा रही नशे की रोकथाम के लिए देश भर में मुहिम चलाएंगे।
हज वेलफेयर सोसायटी की केरला यूनिट के जनरल सेक्रेटरी अब्दुल जलील ने बताया केरला में भी सोसायटी की स्टेट यूनिट ने सफ़र की रवानगी से पहले शिहाब चित्तूर का इस्तक़बाल किया था। सोसायटी की केरला यूनिट के मेम्बरों से शिहाब पहले से जुड़े हैं।
