एमपी के बुरहानपुर में आगामी 9 एवं 10 मार्च 2024 को विशाल स्टेट मीडिया मीट का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एमपी के बुरहानपुर में आगामी 9 एवं 10 मार्च 2024 को विशाल स्टेट मीडिया मीट का आयोजन | New India Times

ऐतिहासिक नगरी बुरहानपुर में आगामी 9 एवं 10 मार्च 2024 को होने वाले प्रदेश स्तरीय पत्रकारों के महासम्मेलन को लेकर सशक्त पत्रकार समिति, यूनाईटेड प्रेस आर्गोनाइजेशन और राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा ने जिले के समस्त राजनीतिक संगठन, समस्त सामाजिक संस्थाए, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, व्यापारीगण एवं आमजन मानस से आग्रह पूर्वक निवेदन किया हैं कि 9 और 10 मार्च 2024 को यदि पत्रकारों से संबंधित कोई कार्यक्रम जैसे प्रेसवार्ता या अन्य कोई कार्यक्रम, सामाजिक गतिविधि की जाती हैं तो कृपया वह उक्त तारीख़ के पहले या बाद में करें, क्योंकि उक्त तारीखों में बुरहानपुर में पत्रकारों का प्रदेश स्तरीय विशाल महासम्मेलन होने जा रहा है। उक्त दो दिवसीय पत्रकार महासम्मेलन के चलते अधिकतर पत्रकार इस कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। जिनका इस दौरान किसी भी प्रेस कांफ्रेंस या अन्य कार्यक्रमों में सम्मलित होना संभव नहीं होगा। यूनाईटेड प्रेस आर्गोनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान अंसारी ने बताया कि उक्त तारीखों में पत्रकारों का अन्य कोई गतिविधियों में भाग लेना न के बराबर होगा क्योंकि अधिकतर पत्रकार इस आयोजन में व्यस्त रहेंगे। वहीं सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने जिले के सभी लोगों से आग्रह पूर्वक निवेदन किया है कि बताई गई तारीख के पहले या बाद में पत्रकारों से संबंधित कार्यक्रम या कोई गतिविधि करें। 2 दिवसीय विशाल आयोजन में पत्रकार इसी में जुटे रहेगें। राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रदेश महासचिव मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने भी जिले वासियों ने अनुरोध किया है कि इस तारीख में पत्रकारों से संबंधित अन्य कोई कार्यक्रम नहीं करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version