थाना मुरार पुलिस ने दो तस्करों को गांजे के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

थाना मुरार पुलिस ने दो तस्करों को गांजे के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब तथा अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 14.02.2024 को मुरार पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्रातंर्गत रामलीला मैदान मुरार में लाल व काले रंग की पल्सर मोटरसायकिल पर दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बैचने की फिराक में खड़े हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध/यातायात) श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे ने थाना मुरार पुलिस बल की टीम को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री राजीव जंगले के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरी0 मदन मोहन मालवीय ने थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान रामलीला मैदान मुरार में कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को रामलीला मैदान में मुखबिर के बताये हुलिये के दो संदिग्ध व्यक्ति पल्सर मोटर सायकिल लिये खड़े दिखाई दिये। जिन्होंने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनों संदिग्धों से नाम पता पूछने पर पहले स्वयं को भीम नगर ठाठीपुर व दूसरे ने गदाईपुरा चार शहर का नाका हजीरा ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस टीम ने मोटरसायकिल पर रखे नीले रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उसमें दो पैकेट प्लास्टिक के टेप से पैक मिले, जिन्हे खोलकर देखा तो उनमें मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ मिला। दोनों पैकेटों मेेें मिले गांजा का तौल कराने पर उसका बजन 04 किलोग्राम कीमती 40 हजार रूपये का होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा गांजा व उनके पास मिली पल्सर मोटरसायकिल को विधिवत जप्त कर उक्त तस्करों के विरूद्ध थाना मुरार में धारा 8/20 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये तस्करों से गांजा के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरूका:- कुल 04 किलोग्राम कीमती 40 हजार रूपये तथा पल्सर मोटरसायकिल कीमती 80 हजार रूपये।

सराहनीय भूमिका:- उक्त तस्कर को पकड़ने में थाना प्रभारी मुरार निरी0 मदन मोहन मालवीय, उनि0 नरेंद्र सिसोदिया, आरक्षक पंकज तोमर, योगेंद्र सिकरवार, योगेंद्र सिंह गुर्जर, नीरज यादव, जय हिंद जादौन की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version