परिवहन आयुक्त और कलेक्टर बुरहानपुर के निर्देश पर आरटीओ ने ताप्ती ब्रिज के पास, इच्छापुर रोड पर चलाया विशेष अभियान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

परिवहन आयुक्त और कलेक्टर बुरहानपुर के निर्देश पर आरटीओ ने ताप्ती ब्रिज के पास, इच्छापुर रोड पर चलाया विशेष अभियान | New India Times

परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी द्वारा मालयानों एवं यात्री वाहनों के विरूद्ध ताप्ती ब्रिज के पास ईच्छापुर रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 45 से अधिक वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों में प्रेसर हॉर्न की जांच की गई, प्रेसर हॉर्न पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान वाहनों के फिटनेस, परमिट, टैक्स, बीमा, पीयूसी, लाइसेंस आदि दस्तावेजों की भी जांच की गई। जांच के दौरान 09 वाहनों से 9 हजार 500 रूपये शमन शुल्क वसूला गया। समस्त वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि वाहन से संबंधित दस्तावेज वाहन के साथ ले कर चले एवं वाहन में क्षमता से अधिक सवारियों को लेकर परिवहन ना करें। ड्रायवर तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक एवं शराब पीकर वाहन न चलाए, आपस में प्रतिस्पर्धा न करे। निर्धारित समय व स्थान पर सवारियों को उतारना चढाना सुनिश्चित करे। परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग की कार्यवाही जारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version