विधायक अर्चना चिटनिस दीदी के आग्रह पर बुरहानपुर विश्वकर्मा मेले का होगा आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विधायक अर्चना चिटनिस दीदी के आग्रह पर बुरहानपुर विश्वकर्मा मेले का होगा आयोजन | New India Times

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा युवाओं में कौशल उन्नयन और पारंपरिक व्यवसायियों के माध्यम से उन्हें रोज़गार से जोड़ने के लिए अत्यंत्र महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना प्रारंभ की है। जिसमें 18 विभिन्न प्रकार के व्यवसायियों में युवाओं का कौशल उन्नयन और रोज़गार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के प्रावधान है। इस योजना की जानकारी से जिले के संभावित हितग्राहियों को अवगत कराने के लिए बुरहानपुर में अतिशीघ्र विश्वकर्मा मेले का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बताया कि उनके आग्रह पर जिले में इस तरह का आयोजन भारत सरकार के एमएसएमई विभाग एवं राज्य शासन के कुटीर उद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मेले का आयोजन बुरहानपुर में किया जाएगा। इस मेले के आयोजन की तैयारी हेतु श्रीमती चिटनिस ने वर्चुअली मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए संबोधित किया। बैठक में आयुक्त हथकरघा मोहित बुंदश, एमएसएमई के संयुक्त संचालक डीडी गजभिए, एमएसएमई इंदौर संभाग की सहायक संचालक आकांशा मिश्रा, नगर निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अभिलाष मेरावी, अग्रणी जिला प्रबंधक महावीर राय एवं आरसेटी प्रबंधक सुश्री क्षमा उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article