सेना में भर्ती के लिए आज से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सेना में भर्ती के लिए आज से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन | New India Times

सेना में भर्ती  के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप को बता दें कि सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2024 को इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जारी की जाएगी। पूर्व में इसके लिए 8 फरवरी से 21 मार्च तिथि नियत थी, जिसमें संशोधित करते हुए भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब 13 फरवरी से प्रारंभ होकर 23 मार्च 2024 तक खुली रहेगी। आवेदन अग्निवीर (पुरूष) की जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडसमैन आठवीं पास, ट्रेडसमैन दसवीं पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट, सिपाही फार्मा, हवलदार एस.ए.सी और धर्मगुरु के पदों के लिए जारी किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा अप्रैल और मई में होने की संभावना है।

सेना मुख्यालय ने संशोधन करके सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के अधिकार क्षेत्र में अब कुल 15 जिलों को सम्मिलित किया गया है, जिनमें भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, राजगढ, रायसेन, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, पन्ना, दमोह, नरसिंहपुर और पांढुर्ना हैं। इन सभी जिलों के रोजगार अधिकारी और उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि आगे की कार्यवाही इसी के अनुसार करें।

सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल ने इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भारतीय सेना की साईट www.joinindianarmy.nic.in पर बनाकर तैयार रखें, जिससे ऑनलाइन पंजीकरण करने में ज्यादा समय न लगे। किसी भी स्पष्टीकरण / सहायता के मामले में उम्मीदवार कोह-ए-फिजा रोड, सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल पर दूरभाष संख्या 0755-2540954, 9039018588 पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह सलाह दी गई है कि पंजीकरण के दौरान जो ई-मेल आईडी एंव मोबाईल नम्बर का विवरण दिया गया है, उसे अपने पास एक साल तक सुरक्षित रखें, जिससे उन्हें भर्ती संबधित जानकारी आसानी से मिल सके।

By nit

One thought on “सेना में भर्ती के लिए आज से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version