बुरहानपुर के थाना लालबाग पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ़्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के थाना लालबाग पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ़्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार के कुशल निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। एसपी बुरहानपुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में लालबाग पुलिस को अवैध हथियारों की तस्करों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 10.02.24 को लालबाग पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति रेल्वे स्टेशन से पातोंडा के लिए जाने वाले कच्चे रास्ते पर नवनिर्मित पुल के पास अवैध देशी पिस्टल की खरीदी बिक्री करने वाले है। जिसमें एक व्यक्ति ग्राम पाचोरी का सिकलीगर है और दूसरा व्यक्ति खरीदार है जो कि पिस्टल खरीदकर ट्रेन से जाने वाला है। सूचना पर थाना प्रभारी लालबाग निरी. अमित जादौन द्वारा तत्काल उनि जयपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में आर. अक्षय दुबे, आर. दिपांशु व आर. नितेश सपकाडे की टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया।

बुरहानपुर के थाना लालबाग पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ़्तार | New India Times

पुलिस टीम द्वारा नवनिर्मित पुल के पास घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ा, जिनसे नाम पता पुछते एक व्यक्ति ने अपना नाम दानाराम पिता चूनाराम नेहरा उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम हरदानपुरा, थाना धनउ जिला बाडमेर, राजस्थान एवं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम रणया उर्फ रणवीर सिंग पिता भजनसिंग सिकलीगर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पाचौरी थाना खकनार का रहना बताया। जिसमें दानाराम नेहरा के कब्जे से 02 अवैध देशी पिस्टल व एक मोबाईल कीमती 40,000/- रुपए एवं रणवीर सिकलीगर के कब्जे से 02 अवैध देशी पिस्टल व एक मोबाईल कीमती 40,000/- रुपए। इस तरह दोनों आरोपियों से कुल 80,000/- रुपए का मश्रुका जब्त किया। आरोपियों ने उक्त पिस्टल ग्राम पाचौरी से लाना बताया। दोनो आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर थाना लालबाग पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 64/2024 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग निरी. अमित जादौन, उनि जयपाल राठौर, आर. नितेश सपकाड़े, आर. दीपांशु , आर. अक्षय दुबे का सराहनीय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version