ईवीएम के खिलाफ 20 फरवरी से दिल्ली में शुरू होगा महाआंदोलन, भीमसेना चीफ सतपाल तंवर ने की देशभर के बहुजनों से दिल्ली पहुंचने की अपील | New India Times

फैज़ान खान, नई दिल्ली, NIT:

ईवीएम के खिलाफ 20 फरवरी से दिल्ली में शुरू होगा महाआंदोलन, भीमसेना चीफ सतपाल तंवर ने की देशभर के बहुजनों से दिल्ली पहुंचने की अपील | New India Times

लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में चल रहे ईवीएम के विरोध में जारी आंदोलन ने दिल्ली में महाआंदोलन का रूप ले लिया है। बीजेपी की मोदी सरकार और केंद्रीय चुनाव आयोग पर ईवीएम मशीनों में धांधली, वोटों की चौरी करने के आरोप लग रहे हैं। अब तक अलग-अलग टुकड़ों में जगह-जगह हो रहे धरना-प्रदर्शन से देशवासियों को पहले से ही आर्थिक नुकसान हो रहा है ऐसे में भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर ने 20 फरवरी से दिल्ली में अनिश्चितकालीन महाआंदोलन की घोषणा कर दी है। तंवर ने ईवीएम के खिलाफ साथ आने के लिए बहुजन समाज के सभी संगठनों, संस्थाओं, राजनीतिक दलों, समाजसेवियों, नेताओं आदि सभी से इस महाआंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है।

ईवीएम के खिलाफ 20 फरवरी से दिल्ली में शुरू होगा महाआंदोलन, भीमसेना चीफ सतपाल तंवर ने की देशभर के बहुजनों से दिल्ली पहुंचने की अपील | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर 20 फरवरी से राजधानी दिल्ली में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। सतपाल तंवर के हार्ट का इलाज चल रहा है ऐसे में देश के लिए उन्होंने अपने जीवन को भी दांव पर लगा दिया है। तंवर ने देशभर के बहुजनों से दिल्ली पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि बहुजन समाज के सभी लोग, भीम सैनिक कई दिन का राशन, पानी, आटा, दाल, चावल अपने साथ लेकर आएं जिससे महीना, दो महीना आंदोलन को चलाया जा सके। भीम सैनिकों का कहना है कि यह दिल्ली पर चढ़ाई का खुला हल्ला बोल है और हम राजधानी दिल्ली को नीली करने के लिए तैयार हैं। बड़े महाआंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version