एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना सदर बाजार और एसओजी पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना सदर बाजार और एसओजी पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले गिरोह का थाना सदर बाजार और एसओजी पुलिस टीम ने खुलासा किया है।

रितेंद्र प्रताप सिंह एसओजी प्रभारी, रविंद्र सिंह थाना सदर बाजार प्रभारी, उoनिo दिलशाद खां, संतोष कुमार सिंह आदि पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के पास बने खंडर से पवन कुमार जिला हरदोई, सचिन कुमार जिला हरदोई, जितिन मिश्रा जिला शाहजहांपुर को गिरफ़्तार कर 80 हजार रुपए, 9 एटीएम कार्ड अलग अलग बैंकों के, 3 मोबाइल फोन आदि बरामद कर तीनों आरोपियों को जेल के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है जबकि इस गिरोह के विजय, रामखिलावन, अनुज पाल, अनूप पाल पुलिस को देख कर भाग निकले जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गिरफ़्तार युवकों ने पूछताछ में बताया की एटीएम कार्ड से पैसा विड्राल करते हैं, पैसा जो विड्राल होता व निकल आता है जैसे ही पैसा निकलता है तभी हम लोग एटीएम मशीन का स्वीच बन्द कर देते है और पैसा निकाल लेते हैं फिर मशीन चालू कर देते हैं जिससे ट्रान्जेक्शन फैल हो जाता है हम अपना कार्ड मशीन से निकाल लेते हैं, इसके बाद कस्टूमर केयर पर बात करके बताते हैं कि हमारा इतना पैसा एटीएम मशीन में फंस गया है जिसपर कस्टूमर केयर हमको समय दे देता है और पाँच या छः दिन के बाद वह पैसा मेरे खाते में वापस आ जाता है। और पूछने पर तीनों ने बताया कि पंजाब एण्ड सिंध बैंक से हम लोगों ने लगभग 99,000 हजार रुपये धोखाधड़ी करके चौरी से निकाले हैं उनमें से यह जो पैसा है वह है और कुछ हमारे साथियों के पास है जो की  आप लोगों को देखकर भाग गये हैं।

संजय कुमार ए एसपी ने बताया कि थाना सदर बाजार और एसओजी पुलिस टीम ने एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी कर पैसे निकालने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 80000 रुपए, कई एटीएम कार्ड अलग-अलग बैंकों के बरामद किए गए हैं। इनके चार साथी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version