आल इज़ वेल हॉस्पिटल ने लगाया सर्वाइकल कैंसर का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आल इज़ वेल हॉस्पिटल ने लगाया सर्वाइकल कैंसर का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

बुरहानपुर शहर के सबसे बड़े मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल आल इज़ वेल हॉस्पिटल के स्त्री एवं प्रसूति विभाग में बच्चेदानी के मुंह का कैंसर सर्वाइकल कैंसर का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आल इज़ वेल हॉस्पिटल के युवा संचालक कबीर चौक के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया। फाल्पोस्कॉपी (कैमरे वाली मशीन) की फीस ₹12,000 होती है, जो कि इस शिविर में पूर्णता निशुल्क थी। शिविर में बुरहानपुर, रावेर, नेपानगर और खकनार तहसील के 180 से अधिक मरीजों ने इस शिविर का लाभ उठाया। आल इज़ वेल हॉस्पिटल के स्त्री एवं प्रसूति विभाग के डॉक्टर योगिनी खत्री, डॉ बुशरा मोहम्मद अयूब एवं डॉक्टर मोनिश गुप्ता द्वारा बच्चेदानी के मुंह का कैंसर संबंधित समस्याओं का परामर्श कर उचित सलाह दी गई। जो मरीज पॉजिटिव आए उनकी सही तरीके से काउंसलिंग करके उनके जीवन को बदलने का अधिक प्रयास किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version