मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर ज़िले के सर्व मुस्लिम समाजजनों द्वारा शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के नायब पेश इमाम हज़रत सैयद मोहम्मद अनवार अल्लाह बुखारी द्वारा चांद (चंद्र दर्शन) की पुष्टि को मान्य एवं स्वीकार किया जाता है। शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर द्वारा प्रति माह (चांद) चंद्र दर्शन की पुष्टि की जाती है। इस्लाम के आठवें महीने जिसे शाबानूल मोअज़्ज़म (संक्षिप्त में शाबान) कहा जाता है, के बाबत शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के नायब इमाम हज़रत सैयद अनवार अल्लाह बुखारी ने ऐलान किया है।

उनके द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक़ बरोज़ सनिचर 29 रज्जाबुल मुरज्जब माह शाबानुल मोअज़ज़म का चांद नज़र नहीं आया है। इस लिहाज़ से 12 फरवरी 2024 बरोज़ पीर को एक शाबानुल मोअज़्जम वाकेअ होगी इंशाल्लाह। इसी तरह मरकाज़ी चांद कमेटी फिरंगी महल के सदर और इमाम ईद गाह लखनऊ मौलाना खालिद रशीद फिरंगी मेहली ने भी 10/02/24 को ऐलान किया है कि चांद नज़र नहीं आया है। कहा जा सकता है कि पूरे भारत में चांद (चंद्र दर्शन) नहीं हुआ।
