नगर निगम महापौर ने इंजिनियर व अधिकारियों की मीटिंग लेकर जारी भवन अनुज्ञा का पालन सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नगर निगम महापौर ने इंजिनियर व अधिकारियों की मीटिंग लेकर जारी भवन अनुज्ञा का पालन सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित | New India Times

नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल व नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव द्वारा नगर निगम के एमआईसी हॉल में शहर के इंजिनियर्स व नगर निगम के इंजिनियर्स के साथ एक मीटिंग ली गई। इस मीटिंग में नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा बताया गया कि बुरहानपुर नगरीय निकाय क्षेत्र में जिन नागरिकों द्वारा भवन अनुज्ञा प्राप्त की जा रही है वे लोग जारी अनुमति के अनुसार ही निर्माण कार्य करें। सार्वजनिक रोड़ पर या आसपास किसी भी प्रकार का अतिक्रमण ना करें, ना ही नगर निगम की अनुमति के विपरीत निमार्ण कार्य करें, ऐसा करते हुए पाए जाने पर संबधित भवन निर्माणकर्ता के विरूद्ध नियमानुसार अतिक्रमण को हटाने संबधी कड़ी कार्यवाही की जाएगी तथा संबधित इंजीनियर जिसने भवन अनुज्ञा की अनुमति ली है, उनके द्वारा भवन निर्माणकर्ता की जानकारी नगर निगम में नहीं दिए जाने पर संबधित इंजीनियर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी तथा उसका लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।

निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा बताया गया कि शहरी क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान भवन अनुज्ञा जारी करने पर नेशनल बिल्डिंग कोट का पालन करना अनिवार्य होगा। निगम महापौर द्वारा शहर में चल रहे अवैध निर्माण कार्य पर नाराज़गी व्यक्त की तथा निगम के अधिकारियो और इंजीनियर को सख्त निर्देश दिए कि अवैध निर्माण कार्य पर रोकथाम की जाए और नियमानुसार कार्रवाई करे। इस अवसर पर बैठक में नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,पुर्व महापौर अतुल पटेल, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव,प्र. कार्य पालन यंत्री प्रेम कुमार साहू , सहायक यंत्रीअशोक पाटील,शहर के इंजीनियर्स में प्रवीण चोकसे, राकेश पटेल, सुधीर पारिख, मनन पारीख, नितिन बरडिया,अंकित पारीख,जिनेश बोरले मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version