अरशद आब्दी / विकास बिदुआ, झांसी (यूपी), NIT;
झांसी जिला के तहसील गरौठा गीराम खरका में जगह- जगह कूड़े का अम्बार लगा है एवं जगह-जगह गंदा पानी भरा पड़ा है जिस कारण खरका निवासी तरह तरह के बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रशासन की लापरवाही के कारण खरका गंदगी के कारण लोग बड़ी संख्या में बीमार पडे हुए हैं जिनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। शासन एवं नगर निगम खरका निवासियों की सुध नहीं ले रहा है। यहां माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशों की खुल कर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गरौठा तहसील के नगर निगम खरका में दूर दूर तक स्वच्छ भारत अभियान का असर नज़र नहीं आ रहा है। यहां गंदगी फैलती जा रही है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन एवं नगर निगम को अवगत कराया है लेकिन आफिस में बैठे बाबू या अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ है।
आरोप है कि दस दस दिन कोई कर्मचारी यहां सफाई करने नहीं है और अगर कोई आता भी है तो कोई सफाई नहीं करता है। खरका के किसी पेड़ के नीचे बैठ कर बीड़ी या मोबाईल पर अपनी ड्यूटी पूरी करके वापस चला जाता है। वही सफाई कर्मचारियों के आला अधिकारियों के पास इतनी फ़ुरसत नहीं है कि वह अपने आफिस को छोड़कर खरका क्षेत्र की सफाई का महीने में एक बार ही मुआयना कर लें।
