राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

दिवंगत पत्रकार की आर्थिक सहायता की मांग को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। वहीं जानकारी देते जिला अध्यक्ष भानु प्रकाश शर्मा ने बताया विगत दिनों गोवर्धन निवासी पत्रकार भाई देवेंद्र कुमार कौशिक का अल्प आयु में निधन हो गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए संगठन मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है वहीं सरकार से आर्थिक स्थिति को देखते हुए कम से कम 10 लख रुपए की सहायता प्राप्त करने की मांग की है। वहीं राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की सदस्य जिला संरक्षक दिनेश पंकज ने बताया मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन संस्था ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया। विगत दिनों गोवर्धन के पत्रकार देवेंद्र कुमार कौशिक का मात्र 50 वर्ष की अल्पायु में लंबी बीमारी के चलतेनिधन हो गया था जिसके चलते उसका परिवार भारी आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस स्थिति को समझें सकते हैं वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मांग की गई कि वह पत्रकार के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कम से कम 10 लख रुपए की सहायता करने का मंजूर करने की मांग की। वहीं परिषद के जिला उपाध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी ने कहा की परिषद परिवार के हर दु:ख सुख में साथ खड़ी है। इस अवसर प्रतिनिधि मंडल में परिषद के जिला संरक्षक दिनेश पंकज वरिष्ठ पत्रकार गिरधारी लाल दिनेश आचार्य गोपाल शर्मा खुराना रवि वर्मा प्रवीण कुमार मिश्रा चौधरी मंत्री सिंह अभिषेक सिंह प्रतीक चतुर्वेदी सोनू पत्रकार हिमांशु यादव नंदकिशोर शर्मा ठाकुर तेज सिंह मोहन श्याम मुकेश कुमार शैली अग्रवाल योगेश सैनी बंटी सोनम निरंजन धुरंधर राजू ठाकुर सहित अनेकों पत्रकार शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version