मोदी की गारंटी और आमजन के सपनों के बजट से प्रदेश मज़बूत, सुरक्षित और विकसित बनेगा: महरिया | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

मोदी की गारंटी और आमजन के सपनों के बजट से प्रदेश मज़बूत, सुरक्षित और विकसित बनेगा: महरिया | New India Times

पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भाजपा नेता सुभाष महरिया ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से मज़बूत, सुरक्षित और विकसित राजस्थान बनेगा। वित्त मंत्री ने किसान, युवा, महिला, वृद्धजनों और गरीब परिवारों को ध्यान में रखकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

अंतरिम बजट में 70 हजार पदों पर भर्ती निकालने की घोषणा कर युवाओं के सपनों को साकार करने का सार्थक प्रयास है। स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों की स्थापना उन्नयन के लिए 1000 करोड़ का प्रावधान किया है। किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर गोपाल क्रेडिट कार्ड बनाने की घोषणा, पांच लाख घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने की योजना से इन परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। 2 हज़ार करोड़ का कृषि क्षेत्र के लिए राजस्थान एग्रीकल्चर कोष बनेगा।

किसानों को मुफ्त बीज किट दिए जाएंगे। जल जीवन मिशन के तहत अगले वर्ष 25 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध करवाने के लिए 15,000 करोड़ की घोषणा, लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत पांच लाख परिवारों की आय को एक लाख से ज्यादा बढ़ाने की घोषणा के साथ ही गरीब परिवार में बेटी पैदा होने पर एक लाख रुपये सेविंग बॉन्ड मिलेगा तथा अल्प आय वर्ग और सीमांत किसानों के बच्चों को फ्री एजुकेशन मिलेगी।

ओलंपिक में हिस्सा लेने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए मिशन ओलंपिक शुरू कर 50 युवाओं को चयन के लिए ट्रेंड करने, लड़कियों के लिए 25-25 करोड़ की लागत से स्पोटर्स सेंटर बनाने, जयपुर मैट्रो के विस्तार एवं इलेक्ट्रिक बसों की घोषणा, स्ट्रीट वेंडर्स और मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना शुरू करने , लाडली सुरक्षा जैसी अनेक घोषणाएं मील का पत्थर साबित होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version