भारत को विश्व में अपनी पहचान बनाना हो तो हमें हमारी संस्कृति को बचाए रखना होगा: पूर्व प्रिंसिपल एनसीसी ऑफिसर साबिर अली | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भारत को विश्व में अपनी पहचान बनाना हो तो हमें हमारी संस्कृति को बचाए रखना होगा: पूर्व प्रिंसिपल एनसीसी ऑफिसर साबिर अली | New India Times

भारत देश के तीसरे राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन के ऊं जीवन पर आधारित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता मदरसा मोहम्मदिया में संपन्न हुई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे ने कहा कि डॉ ज़ाकिर हुसैन स्वतंत्र भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे। उनका अधिकांश जीवन शिक्षा को समर्पित रहा। सम्पूर्ण भारत को शिक्षित देखना उनका स्वप्न रहा है। डॉ जाकिर हुसैन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर उन्होंने एक शिक्षक से लेकर राष्ट्रपति जैसे उच्च पद तक का सफर तय किया।इस अवसर पर पूर्व प्रिंसिपल एनसीसी ऑफिसर साबिर अली ने अपने विशाल व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर जाकिर हुसैन ने अपने एक भाषण में कहा कि भारत को विश्व में अपनी पहचान बनाना हो तो हमें हमारी संस्कृति को बचाए रखना होगा। आगे उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति और शिक्षा के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर प्रकाश अजवानी एवं जीएस खान ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

भारत को विश्व में अपनी पहचान बनाना हो तो हमें हमारी संस्कृति को बचाए रखना होगा: पूर्व प्रिंसिपल एनसीसी ऑफिसर साबिर अली | New India Times

इस अवसर पर पूर्व प्रिंसिपल एनसीसी ऑफिसर साबिर अली ने अपने विशाल व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर जाकिर हुसैन ने अपने एक भाषण में कहा कि भारत को विश्व में अपनी पहचान बनाना हो तो हमें हमारी संस्कृति को बचाए रखना होगा। आगे उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति और शिक्षा के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर प्रकाश अजवानी एवं जीएस खान ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रश्मि बेलसरे,अकील कुरैशी, शकील खान ने निभाया। प्रतियोगिता में अन्य स्कूल, मदरसा फैजुल उलूम, मदरसा मोहम्मदिया के छात्र-छात्राओं में भाग दिया। सफल प्रतिभागियों को पार्षद संजय जैन, पार्षद श्रीमती सावित्री दुर्गे, पार्षद श्रीमती गीता वाईकर, श्रीमती माधुरी बत्रा रश्मि बेलसरे पूर्व पार्षद शरद कुरोलिया के हस्ते प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय से श्रीमती शाहरून सिद्दीकी अल्पना मिश्रा, उड़ान पब्लिक स्कूल सुश्री मुस्कान, मयंक साहू, मोहम्मद शमीम, हाफिज मोहम्मद इमरान, हाफिज फारूक, शिक्षिका आईशा सिद्दीकी श्रीमती यासमीन, सिद्दीकुन्नीशा अफसाना रोजमा, सना खान शीरीन एवं छात्र छात्राएं, पालकगण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article