डीएम ने छात्रवृत्ति वितरण की ली जानकारी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम ने छात्रवृत्ति वितरण की ली जानकारी | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में दशमोत्तर छात्रवृत्ति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षावार छात्रवृत्ति वितरण प्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए की छात्रों के प्राप्त आवेदनों तथा सस्पेक्ट डेटा एवं करेक्ट डेटा का शतप्रतिशत सत्यापन कराया जाये। उन्होंने सख्त निर्देश दिये कि उक्त कार्य के प्रति गंभीरता बरतें। किसी भी दशा में कोई चूक न हो यह सुनिश्चित किया जाये।

जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को लगाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को भी उक्त कार्य का औचक परीक्षण करने के निर्देश दिए,

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उक्त कार्य निर्धारित समय में सम्पन्न कर लिया जाये जिससे कि बच्चों को ससमय छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version