मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए दिया था आश्वासन फिर भी हो रहे झूठे मामले दर्ज | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240206-WA0069.mp4
New India Times

सागर जिले में पत्रकारों पर झूठे केस दर्ज होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में ताजा मामला सागर से सामने आया है जहां सागर के श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर पर सिटी कोतवाली में एक पुराने मामले में मनगढंत जांच कर एक रिकॉर्ड सुधा अपराधी के आवेदन पर कथित मामला दर्ज कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए दिया था आश्वासन फिर भी हो रहे झूठे मामले दर्ज | New India Times

जिसको लेकर जिले के समस्त श्रमजीवी पत्रकार एवं ब्लॉक इकाई में रोष व्याप्त है एवं मामले के संबंध में निष्पक्ष जांच करने की मांग की जा रही है जिसके संबंध में श्रमजीवी पत्रकार संघ देवरी ब्लॉक इकाई के समस्त पत्रकारों ने मंगलवार को एसडीओपी देवरी के नाम ज्ञापन सौंप कर मामले में निष्पक्ष जांच करने एवं एफ आई आर को खारिज करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए दिया था आश्वासन फिर भी हो रहे झूठे मामले दर्ज | New India Times

साथ ही सौंप गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यदि समय रहते उक्त मामले में निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो भोपाल सीएम हाउस पहुंचकर श्रमजीवी के सैकड़ो सदस्यों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में श्रमजीवी पत्रकार संघ देवरी ब्लॉक इकाई में लालसाहब लोधी, कमलेश खरे,मुबीन खान,नितिन ठाकुर, राकेश यादव, प्रवीण पाठक, सौरभ नगरिया, अनुराग विश्वकर्मा, आशुतोष दुबे, अरविंद प्रभाकर, आदि समस्त पत्रकार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version