रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

नई शिक्षा नीति पाठ्यक्रम में सुचारू रूप से अब नवीन शिक्षण सत्र में लागू होगी। इस के लिए मध्य प्रदेश शासन के मीडिल स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है जिसमें बोध गम्य पाठ्यक्रम सहित न गतिविधियों आधारित शिक्षण पर फोकस है। खंड स्रोत कार्यालय पर विभिन्न समूह में जनपद क्षेत्र की माध्यमिक शालाओं को शिक्षण करने वाले शिक्षकों को अकादमी समन्वय ग़ुलाब सिंह खडेडा के मार्गदर्शन में बीआरसी महेश सोलंकी के सतत् निर्देशन में डीपीसी बघेल के अधिकारिरक निरीक्षण में प्रशिक्षण दिया जा रहा। चार एम टी नवल सिंह घोती, जसवंत सिंह, लोकेंद्र कटारा आदि प्रशिक्षण दे रहे। शिक्षक प्रहलाद सिंह सिसौदिया शिक्षिका सुनीता हांडा बताते उक्त प्रशिक्षण से नये आयाम सीख रहें गुणवत्ता शिक्षण व पाठ्यक्रम बोझिल न बनें बच्चों के लिए रूचिकर हो तनाव मुक्त माहौल बच्चों में शिक्षा को राष्ट्रीय चरित्र अनुकरण योग्य बने इसलिए प्रशिक्षण आवश्यक है।
