माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने प्रेस नोट जारी कर वायरल हुऐ पेपर को बताया फ़र्ज़ी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने प्रेस नोट जारी कर वायरल हुऐ पेपर को बताया फ़र्ज़ी | New India Times

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कक्षा 10वीं का हिंदी पेपर वायरल होने लगा। ऐसे में जब पेपर लीक का मामला मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल के सामने आया है तो मंडल ने उसे नकार दिया। मंडल का कहना है कि जो पेपर वायरल हुआ था वो ओरिजनल पेपर से मिलता नहीं है।

इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी की परीक्षाएं दिनांक 05 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक आयोजित होना नियत है। आज दिनांक 05/02/2024 को हिन्दी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा प्रांरभ होने के पूर्व जिला इंदौर एवं विभिन्न सोशल मीडिया / ग्रुप पर हाईस्कूल परीक्षा 2024 हिन्दी विषय का प्रश्नपत्र वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई। वायरल प्रश्नपत्र मण्डल की हाईस्कूल परीक्षा 2024 विषय हिन्दी से मेल नहीं होता है। कतिपय आसामाजिक तत्वों द्वारा मण्डल परीक्षा के प्रश्नपत्रों के वायरल करने संबंधी भ्रामक जानकारी देकर छात्रों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

मण्डल द्वारा इस प्रकार के भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के विरूद्ध साइबर पुलिस में FIR दर्ज कराई जा चुकी है, जिसके फलस्वरूप साइबर पुलिस ने 5 व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया है। अतः छात्रों से अपील की जाती है कि इस भ्रामक एवं असत्य जानकारी/खबर से दूर रहें
मण्डल का प्रश्नपत्र वायरल नहीं हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version