भोपाल कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को गंभीरता से उठाया, 77 करोड़ का घोटाला आया सामने | New India Times

जमशेद आलम/हुसैन अली, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को गंभीरता से उठाया, 77 करोड़ का घोटाला आया सामने | New India Times

प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री के.के. मिश्रा ने गत् दिनों माध्यमिक शिक्षा मण्डल, भोपाल में फोटो कापी मशीन की खरीदी में हुए 50 करोड़ रू. और सहकारिता विभाग में कम्प्युटर खरीदी में हुए 27 करोड़ रूपयों के प्रामाणिक घोटाले/ घपले और भ्रष्टाचारों को लेकर सरकार की खामोशी पर आश्चर्य व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव जी से आग्रह किया है कि वे यदि वास्तव में सुशासन के पक्षधर हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भ्रष्टाचार को लेकर दी गई गारंटी पर वास्तव में चिंतित हैं तो इन घोटालों, भ्रष्टाचार पर दिखाई देने वाली कार्यवाही की जाये।

श्री मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में डाॅ. मोहन यादव जी की सरकार काबिज होने के बाद सबसे पहले उक्त दोनों घोटाले, भ्रष्टाचार प्रामाणिक रूप से सामने आए हैं, यदि इनके खिलाफ दिखाई देने वाली कार्यवाही नहीं हुई तो सरकार की साख पर सीधा असर पढे़गा? लिहाजा, मुख्यमंत्री जी अपनी व्यक्तिगत रूचि से इन प्रकरणों पर कृपापूर्वक स्वतः संज्ञान लें। श्री मिश्रा ने यहां तक कहा कि इन घोटालों में सप्लायर एक कंपनी की तो वैघानिकता पर प्रश्नचिन्ह है और वह विवादास्पद भी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version