महात्मा गांधी स्कूल विरोंदा में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सेमिनार का किया गया आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

महात्मा गांधी स्कूल विरोंदा में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सेमिनार का किया गया आयोजन | New India Times

जिला कलक्टर के निर्देशन में जिला परिवहन एवम सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा मनाए जा रहे राष्ट्रिय सड़क सुरक्षा माह 2024 के अंतर्गत विजय कुमार मीना जिला परिवहन अधिकारी के निर्देशानुसार महात्मा गांधी स्कूल विरोंधा में स्कूली छात्र छात्राओं के बीच जाकर यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करने हेतु सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल नीरज कुमार शर्मा ने परिवहन विभाग के अधिकारियों का स्वागत करते हुए स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी प्रदान कर हेतु कहा इसी क्रम में हेमंत शर्मा परिवहन निरीक्षक ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में मोबाइल का एक उदाहरण देकर समझाया कि जिस प्रकार मोबाइल के लिए हर व्यक्ति उसे पर कवर लगाकर रखता है उसी प्रकार व्यक्ति के जीवन की सुरक्षा के लिए बाइक चलाते समय हेलमेट का लगाना बहुत आवश्यक है। सहायक लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत उत्तमचंद गोयल ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों में रोड पर लगाए जाने वाले संकेतक चिन्हों के बारे में बात कर एक प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जिसमें बच्चों से ट्रैफिक सिग्नल्स के संकेतकों के बारे में क्विज प्रतियोगिता के अंतर्गत जानकारी ली तथा जिन संकेतकों की बच्चों को जानकारी नहीं थी उनके बारे में विस्तृत रूप से उनके द्वारा बताया गया। देवेंद्र शर्मा ने बच्चों के बीच हेलमेट एवं सीट बेल्ट के बारे में न्यूटन के लॉ का हवाला देकर सीट बेल्ट तथा हेलमेट के बारे में विस्तृत रूप से बताया तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत के कारण परिवार को होने वाली क्षति से किस प्रकार एक परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार होने पर भविष्य में खत्म हो जाता है। जानकारी प्रदान की इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे साथ ही सड़क सुरक्षा माह 2024 के अंतर्गत जिले में हरि सिंह मीणा परिवहन निरीक्षक एवं नरेश परमार सहायक प्रोग्रामर द्वारा बाल वाहिनी सघन चेकिंग जांच अभियान चलाकर उनके दसतवेजो की जांच की गई तथा वाहन चालकों को समझाया कि वाहन चलाते समय दस्तावेजों को पूर्ण रखें तथा समय पर वाहन की फिटनेस तथा वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स लगाकर ही वाहन का संचालन करें जिन वाहनों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया उनके चालान भी बनाए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version