रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

अयोध्या के पूर्व कार सेवक को प्रधान मंत्री के आमंत्रण पर स्पेशल ट्रेन द्वारा अयोध्या का आमंत्रण मिला। जिससे राणापुर के 5 कार्यकर्ता डायालाल जोशी, महेश टेलर, अनिल राठौड़, चेनसिंग वसुनिया, कालू भाई ठाकुर रवाना हुए।
झाबूआ बस स्टेंड पर हाजी लाला पठान ने पांचो सेवकों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं शुभ यात्रा की शुभकामना प्रेषित की। इस अवसर पर प्रकाश बस, एच एम बस, प्रदीप बस के सदस्य उपस्थित थे।
