यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत वाहन चालकों का हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर किया गया। इस अवसर पर वाहन चालकों का हेल्थ चेकअप करते हुए आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी डॉ आकाश अग्रवाल ने कहा कि व्यवसायिक वाहन चालक लगातार वाहन चलाते रहते हैं और अनिद्रा की स्थिति आ जाती है ऐसे में यदि वे ज्यादा वाहन चलाते हैं तो फिर दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है उन्होंने वाहन चालकों को बताया कि वह पूरी नींद लें और नशीले पदार्थों का उपयोग ना करें तथा कभी भी अनिद्रा की स्थिति में वाहन ना चलाएं। उन्होंने बताया कि चेकअप में अधिकांश वाहन चालकों की आंखों में जलन, सीने में जलन तथा पेट से संबंधित रोग पाए गए हैं। इन्हें नियमित योग और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से दूर किया जा सकता है। उन्होंने वाहन चालकों को सुझाव दिया कि वह सुबह उठकर नियमित रूप से गुनगुने पानी का सेवन करें और हल्का खाना खाए साथ ही पूरी नींद लें। इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने हेल्थ कैंप मैं उपस्थित वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी एवं सुरक्षित सफर के लिए पर्याप्त नींद लेने की अपील की। साथ ही साथ ही सड़क सुरक्षा का प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के अंतर्गत जिले में सड़क सुरक्षा की दृष्टि से जागरूकता लाने हेतु आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोहरे को देखते हुए वाहन की गति कम रखें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। इस अवसर पर लगभग 60 वाहन चालकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
