भाजपा देश में हिटलर और तानाशाही का रूप धारण कर आम आदमी की आवाज़ को दबाने का काम कर रही है: ठा. हरवीर सिंह | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

भाजपा देश में हिटलर और तानाशाही का रूप धारण कर आम आदमी की आवाज़ को दबाने का काम कर रही है: ठा. हरवीर सिंह | New India Times

भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मथुरा जनपद से ठा. हरवीर सिंह को युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय घोषित किया गया। जिसमें मथुरा जनपद के युवा साथियों ने अपना मत देकर ठा. हरवीर को अपना समर्थन देकर युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाया। ठाकुर हरवीर सिंह ने कहा कि मथुरा जनपद के युवा साथियों के साथ जोड़ने का कार्य करूंगा। गरीब मज़दूर किसान छात्रों की आवाज़ को बुलंद कर सड़क पर रहकर उनकी आवाज़ को उठाने का काम करूंगा। जिस तरह से भाजपा सरकार पूरे देश और प्रदेश में हिटलर और तानाशाही का रूप धारण कर आम आदमी की आवाज़ को दबाने का काम कर रही है। युवा कांग्रेस उसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

मथुरा वृंदावन विधानसभा अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बेरोज़गारी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी को यमुना जी की कोई सुध नहीं है। जब देश में कांग्रेस की सरकार थी आए दिन यमुना प्रदूषण को लेकर कुछ लोग प्रतिक्रिया देते थे। आज पता नहीं वह लोग मां यमुना की दुर्दशा और उसमें डायरेक्ट नाले जा रहे हैं वह लोग कुंभकरण नींद में सो गए हैं। कांग्रेस मां यमुना जी की दुर्दशा को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राजकुमार रावत ने कहा कि हम लोग युवा कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ हर लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ेंगे।

पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के लिए प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने की बात कही जिसमें भाजपा सरकार असफल साबित हुई।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एआईसीसी सदस्य मुकेश धनगर ने कहा कि अग्निपथ और अग्नि वीर योजना को लाकर भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ धोखा देने का कार्य किया है। देश के प्रधानमंत्री युवाओं के साथ झूठ और धोखा देने का काम कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रेस वार्ता में उपस्थित सर्वश्री पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन कुवार सिंह निषाद यूनुस गाजी, विक्रम बाल्मीकि, यासीन शाह, प्रखर चतुर्वेदी आशीष चतुर्वेदी, NSUI प्रदेश महासचिव काशन रिजवी, मुस्लिम कुरैशी, प्रखर चतुर्वेदी, सरवन अहमद आशीष अग्रवाल, प्रदीप सागर,अनूप गौतम, चिराग शर्मा, विनोद चौधरी, विनोद माथुर, सागर माहौर, मुरार माहौर, शाहिद कुरेशी कमरे वाले,आसिफ कुरेशी आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version