अजय शर्मा, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

सांताक्रुज पूर्व के दिन हनुमान टेकड़ी में रहने वाली एक महिला ने वी एन देसाई अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया और कुछ ही समय के बाद उसकी मौत हो गई। मौत की ख़बर मोहल्ले में फैलने के बाद स्थानीय राहिवासियों ने उक्त अस्पताल में प्रदर्शन करने लगे जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई थी। मृतक महिला के पति अनिल ने बताया कि वह प्रेग्नेंट थी, 9 महीने से उसका वी एन देसाई हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था और उसकी डिलीवरी भी इसी अस्पताल में नॉर्मल हुई थी। डिलीवरी के दौरान एक लड़का पैदा हुआ, लड़का स्वस्थ है लेकिन अनिल की पत्नी कैसी है ये बताने में संकोच कर रहे थे फिर अचानक वहां भगदड़ मचने लगी फिर उसे बोला गया की उसकी पत्नी की मौत हो गई है। कारण क्या है की 5 घंटे बाद यह बात बताई गई, इस घटना से गुस्साए लोग अस्पताल में प्रदर्शन कर न्याय की मांग करते हुए डॉक्टर्स पर अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। उसी वक्त वाकोला पुलिस स्टेशन से एक टीम यहां पर आकर स्टेटमेंट लेने लगी और जांच में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक परिजनों और डॉक्टर से भी पूछताछ जारी थी।
