आबिद कुरेशी, अलीगढ ( यूपी ), NIT;
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव श्री अनिल तालान जी के बैना गांव में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया और साथ में अनिल तालान जी को भारतीय किसान यूनियन के बिहार एवं झारखंड राज्य के प्रभारी नियुक्त करने पर बैना गाँव के लोगों ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं साथ में रंगारंग रागिनयों का भी आनन्द लिया जया।
इस मौके पर बैना गांव के प्रधान मनोज तालान, वरिष्ट मण्डल उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, मंडल महासचिव योगेन्द्र अत्री, मण्डल संग़ठन मंत्री संदीप नादर, संग़ठन मंत्री सोनू चौधरी जवां जहाँगीरपुर, मास्टर रवि जादौन,ग्राम अध्यक्ष सिरियाल रामवीर गौतम, आतिफ खान समाज सेवी, विनोद, मोनू जादौन, सिरोही साहब, कुशलपाल, सहाब सिंह, उमेश चौधरी, ब्रजवीर ,रामगोपाल, कुनाल, हरवीर सिंह, अंकुल, देशराज सिंह, ब्लाक प्रमुख खैर, राहुल घरवरा, विधायक ख़ैर ,अनेक प्रधान व ग्रामवासियों ने आकर लुफ्त उठाया और साथ में किसानों के मसीहा चौधरी बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत के नारे लगाये और एक दिया उनके नाम से भी जलाया गया।
भारतीय किसान यूनियन के सिपाहियों के साथ पूरे गांव के लोंगो ने जिन्दाबाद जिन्दाबाद के नारे लगाकर एक जूट होकर काम करने का वादा किया। अनिल तालान जी ने भी सभी से वादा किया की हम आप सभी के 24 घंटे साथ हैं। लोंगो ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
