भीम सेना चीफ़ के ऐलान से दिल्ली में हाई अलर्ट, ईवीएम को लेकर दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

भीम सेना चीफ़ के ऐलान से दिल्ली में हाई अलर्ट, ईवीएम को लेकर दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी | New India Times

लोकसभा चुनाव से पहले अम्बेडकर भवन में भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर ने ईवीएम के खिलाफ आपात बैठक बुलाकर अपने खतरनाक तेवर दिखा दिए हैं। आपात बैठक में सर्वसम्मति से दिल्ली पर चढ़ाई करने के फैसले से देश भर में सनसनी फैल गई। भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर ने इस ऐलान-ए-जंग से बीजेपी खेमे में हड़कंप मच गया है। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं। इस आपात बैठक में नवाब सतपाल तंवर ने अपने खतरनाक तेवर दिखाते हुए कहा कि ईवीएम एक धोखा है, ईवीएम में धांधली और हैकिंग संभव है। तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने गुलाम चुनाव आयोग को आदेश दें और कुछ ईवीएम मशीनें लेकर हमारे सामने आएं तो हम ईवीएम हैक करके दिखा देंगे। इस बीच सतपाल तंवर ने चुनाव आयोग को चोर और नरेन्द्र मोदी को महाचोर कह डाला।

भीम सेना चीफ़ के ऐलान से दिल्ली में हाई अलर्ट, ईवीएम को लेकर दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी | New India Times

प्रेस मीडिया को संबोधित करते हुए भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने दावा किया है कि उनके पास ऐसे भारतीय हैकर, ईवीएम मशीन एक्सपर्ट और इंजीनियर हैं जो पलक झपकते ही ईवीएम को हैक कर सकते हैं उसकी प्रोग्रामिंग को बदल सकते हैं। तंवर ने चुनौती दी है कि चुनाव आयोग में दम है तो सामने आए। सतपाल तंवर ने आज दिल्ली के अम्बेडकर भवन से ईवीएम मशीनों के खिलाफ ऐलान-ए-जंग कर दिया है। उन्होंने देश भर के बहुजन समाज को राशन पानी, आटा, दाल, चावल इकट्ठा करने की अपील की है, कपड़े और बैग पैक करने की अपील करते हुए सतपाल तंवर ने कहा कि वे दिल्ली में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने वाले हैं। बहुजन समाज के लोग दिल्ली पर चढ़ाई करने के लिए तैयार हो जाएं। इसके लिए दिन, तारीख, समय और जगह की जल्द घोषणा की जाएगी। सतपाल तंवर बोले कि मेरी जगह या तो तिहाड़ में है, या शमशान में है या हम होंगे कामयाब ईवीएम के खिलाफ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version