पुलिस व आमजन के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के लिए गांवों व मोहल्लों में पुलिस अधिकारियों का जनसंवाद कार्यक्रम | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस व आमजन के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के लिए गांवों व मोहल्लों में पुलिस अधिकारियों का जनसंवाद कार्यक्रम | New India Times

पुलिस महानिदेशक महोदय,म०प्र० भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में प्रतिमाह जनसंवाद कार्यक्रम थाना परिसर से प्रथक गांवों एवं शहरी थानों के मोहल्ले में आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी के साथ पुलिस अधिकारियों को माह में कम से कम एक बार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जनसंवाद आयोजित करने के स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा जिले के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आदेशित किया गया है।

पुलिस व आमजन के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के लिए गांवों व मोहल्लों में पुलिस अधिकारियों का जनसंवाद कार्यक्रम | New India Times

दिनांक 02.02.2024 को अति. पुलिस अधीक्षक(उत्तर) श्री अमृत मीना द्वारा थाना हस्तिनापुर के ग्राम बिलारा में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी हस्तिनापुर राजकुमार राजावत, थाना हस्तिनापुर का पुलिस स्टॉफ एवं ग्राम बिलारा के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहें। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक(उत्तर) द्वारा ग्रामीणों से चर्चा की गई और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आपकी समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही त्वरित निराकरण करना है, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास जाग्रत हो। अति. पुलिस अधीक्षक(उत्तर) ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि आपका भी फर्ज है कि आपके गांव में कहीं गलत कार्य हो रहा है जैसे जुआ-सट्टा, अवैध शराब या नशे का कारोबार किया जा रहा है तो इसकी जानकारी पुलिस को देकर एक जागरूक नागरिक होने का परिचय दें। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। क्योंकि बेहतर पुलिस व्यवस्था बिना जनसहयोग के संभव नहीं है। जनसंवाद कार्यक्रम के बाद अति. पुलिस अधीक्षक(उत्तर) श्री अमृत मीना द्वारा स्कूली बच्चों से भी संवाद किया। उन्होंने उपस्थित बच्चों से उनकी पढ़ाई के संबंध में चर्चा की और सामान्य यातायात नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने के लिये कहा। उन्होने छोटे-छोटे बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण हो रहे हैं इसलिए बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए और अन्य लोगोें को भी नशे से दूर रहने के लिये जागरूक करना चाहिए।

इस प्रकार ग्वालियर जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किये गये। थाना माधोगंज क्षेत्रान्तर्गत आपागंज में आज थाना प्रभारी माधोगंज निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, क्षेत्र के पार्षद उपस्थित रहें। इसी प्रकार थाना उटीला के ग्राम कुई में थाना प्रभारी उटीला शुभम राजावत ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनसे बेहतर कानून व्यवस्था बनाएं रखने के संबंध में सुझाव भी लिये गये। इस अवसर पर उनके द्वारा ग्रामीणों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के संबंध में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया। थाना गिरवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीती भार्गव द्वारा गड्डे वाला मौहल्ला में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version