हाई टेंशन बिजली के टावर पर चढ़ा युवक, रेस्क्यू के बाद उतारा गया नीचे | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240203-WA0082.mp4
New India Times

भोपाल हाई टेंशन लाइन के टावर पर एक युवक चढ़ गया हाई टेंशन टावर के आसपास जाली नहीं थी। घटनास्थल पर पहुंची निषदपुरा पुलिस टीम रूपेश दुबे के नेतृत्व में अन्य अमला नगर निगम और फायर ब्रिगेड का साथ में मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से उसे उतारने में सफलता हासिल की। हाई टेंशन लाइन बंद नहीं होने के कारण रिस्क में आई दिक्कत है हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के माध्यम से पहुंची रेस्क्यू टीम युवक तक पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम की समझाइश इसके बाद सकुशल युवक को उतारा गया। भोपाल के थाना निशातपुरा क्षेत्र अंतर्गत यह मामला कोतूहल का विषय बना हुआ था आम जनता काफी बड़ी तादाद में यह नजारा देख रही थी लेकिन किसी भी रिहायशी इलाके में अगर कोई बिजली का बड़ा खंभा हाई टेंशन लाइन एवं डीपी अगर है तो उसके चारों तरफ सुरक्षा के उपाय होने चाहिए लेकिन ऐसा है नहीं आए दिन परेशान परिवार के लोग या युवक आत्महत्या करने के लिए हाई टेंशन लाइन पर चढ़ जाते हैं इस पर शासन प्रशासन को ध्यान दिया जाना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version