पटाखा फोड़ने के विवाद में युवक की हत्या, चार हत्यारोपी पुलिस हिरासत में | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​पटाखा फोड़ने के विवाद में युवक की हत्या, चार हत्यारोपी पुलिस हिरासत में | New India Timesधुलिया शहर में पटाखा फोड़ने के विवाद में एक  युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते उसी के मोहल्ले के कुछ लोगों ने मिल कर एक मासूम के पेट में तेज धार दार हत्यार से एक के बाद एक वार करके एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस निरीक्षक दत्ता पवार ने कड़ी मशक्कत के बाद उनके सहयोगी के साथ मिल कर हत्याकांड के अपराधी को मात्र हत्या के कुछ ही घँटों के अंदर गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आजाद नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज  मामले में फ़रार आरोपी कृष्ण विठ्ठल शिंदे को ईपीसी की धारा 302, 323, 504, 506, 34 के अंतर्गत फ़रार  9 वें अपराधी को गल्ली नंबर सात धुलिया से हिरासत में लिया  है।

पुलिस तथा सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आजाद नगर पुलिस थाना क्षेत्र के पारोला रोड स्थित मनमाड़ जीन निवासी दिनेश चौधरी मोहल्ले की पानी की टंकी के पास  लक्ष्मी पूजन की रात पटाखे फोड़ रहा था इसी बीच आरोपी कृष्ण विट्टल शिंदे ने दिनेश चौधरी को गाली गलौज देकर विवाद उत्पन्न करते हुए कहा कि तेरे घर के आंगन में जा कर पटाखे फोड़ बोलकर मारपीट करने लगा तथा उसे खिंच कर उसके घर के सामने ले गए जहां पर मृतक को बेतहाशा मारा और कहा है कि इस को चौक में ले चलो और काम तमाम कर दो। चारों अपराधियों ने मिल कर दिनेश चौधरी को मैदान में तुषार विट्टल शिंदे, करण रांजेंद्र सरोदे, भैय्या नागेश सरोदे की सहायता से ला कर कृष्णा विट्टल शिन्दे ने तेज धार हत्यार गुप्ती से वार करके दिनेश को गंभीर रूप से घयाल कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान दिनेश शिंदे की मौत हो गई। आज़ाद नगर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

आजाद नगर पुलिस स्टेशन प्रभारी निरीक्षक दत्तात्रय पवार ने फ़रार दों अपराधियों में से कड़ी मशक्कत के बाद कृष्णा विट्टल शिंदे को शुक्रवार की रात गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है । इस कारवाई  को पुलिस निरीक्षक श्री दत्त पावर आज़ाद नगर पोलिस स्टेशन के मार्गदर्शन में पुलिस नायक मुहम्मद मोबिन, पोना. सुनील पाथरवट, पोकॉ. नीलेश महाजन, पोकॉ. बंटी सावले, पोकॉ. शोएब बेग ने जाल बिछाकर अपराधी को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version