जनपद में एक फरवरी को मनाया जायेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: डॉ. अजय कुमार वर्मा | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जनपद में एक फरवरी को मनाया जायेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: डॉ. अजय कुमार वर्मा | New India Times

जनपद में 01 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। कृमि मुक्त अभियान के तहत जनपद में 1 से 19 साल तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। अभियान में समस्त सरकारी निजी व मान्यता प्राप्त स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 11 जनवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में 20 से 28 जनवरी तक जनपद स्तर व ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के दौरान 1 से 19 साल तक की उम्र के 13.88 लाख बच्चे व किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़े निकालने की दवा खिलाई जाएगी। 01 फरवरी को जो बच्चे दवा खाने से छूट जाएंगे उनको 05 फरवरी को मॉप अप राउंड में कवर किया जाएगा।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. चित्रेश कुमार निर्मल ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से एक से पांच साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दवा खिलाई जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version