बिजली विभाग की लापरवाही से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन वायर टूटा, करंट लगने से युवक घायल, बिजली विभाग के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​बिजली विभाग की लापरवाही से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन वायर टूटा, करंट लगने से युवक घायल, बिजली विभाग के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज | New India Timesभिंड जिला के दबोह कस्बे में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक हाईटेंशन वायर टूट कर नीचे गिर गया जिसके चपेट में आने एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।

दबोह कस्बे के वार्ड नम्बर 8 में आये दिन हादसे होते रहते हैं जिसका मुख्य कारण है 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन लाइन जो लोगों के घरों से होकर निकाली गयी है। यही कारण है की दबोह बॉयज छात्रावास के सामने फौजी टेंट हॉउस पर 25 बर्षीय युबक बलराम पुत्र ठाकुरदास बघेल हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आने से बहुत बुरी तरह से झुलस गया है।​बिजली विभाग की लापरवाही से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन वायर टूटा, करंट लगने से युवक घायल, बिजली विभाग के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज | New India Times

युवक ने NIT सांवाददाता को बताया कि मैं डंडा लेकर गुजर रहा था कि उक्त स्थान पर लाइन नीची होने के कारण मेरा डंडा लाइन से टकरा गया और तार टूटकर मेरे ऊपर आ गिरा जिससे मेरा पैर व शरीर कई जगह जल गया।

इस सबंध में फरियादी बलराम पुत्र ठाकुरदास बघेल ने विजली बिभाग के खिलाप दबोह थाने में आवेदन देकर कार्यवाही करने की मांग की । सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी बलराम बघेल पर विजली विभाग के अधिकारी दबाब बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार लगभग सात दिन पहले मेंटीनेंस के नाम पर जूनियर इंजीनियर दबोह के द्वारा ढिढोरा पीट कर लगातार तीन दिन अंधाधुंध कटौती की गयी थी और निश्चित ही इसी मेंटीनेंस के नाम पर बिजलीं विभाग को लाखों का चूना भी लगाया होंगा यदि मेंटिनेंस किया गया था तो इस पर कई सवाल खड़े होते हैं।

​आखिर क्यों नीचे लटक रही हैं ये लाइनें​? 

देखा जाये तो वार्ड नम्बर 8 और वार्ड नम्बर 7 में 11 हजार केवी लाइन नीचे लटक रही है जिनके नीचे कोई सपोट जाल नही लगाया गया है। वार्ड नम्बर 8 में बिजली घर के ठीक सामने भगवान सिंह एडवोकेट एवं श्रीवास्तव के मकान में विजली विभाग की तानाशाही के चलते 11 हजार केवी लाइन निकाली गयी है जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, जबकी लोगों ने इस सबंध में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं आर्य पेट्रोल पम्प के सामने कारस महोल्ला में खेतो से गुजरी 11 हजार केवी लाइन इतनी नजदीक है की खेत में खड़े हो जाये तो ब्यक्ति बुरी तरह झुलस सकता है ।। स्थानीय निबासी शंकर बघेल ने बताया की बिजली बिभाग के अधिकारियों से सभी स्थानीय निबासी शिकायत कर चुके है लेकिन समस्या का निराकरण नही हो रहा है। शायद बिजली विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। यही हाल रहा तो बिजली विभाग के खिलाप आंदोलन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी प्राशासन की होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version