भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालकर कांग्रेसियों ने दी गांधी जी को श्रद्धांजलि | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालकर कांग्रेसियों ने दी गांधी जी को श्रद्धांजलि | New India Times

कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो ने न्याय यात्रा के समर्थन में जनपद के सभी 10 ब्लॉक में न्याय यात्रा निकालकर शहर में प्रदर्शन किया। शहर में यह न्याय यात्रा होली गेट से होती हुई विकास मार्केट तक पहुंची। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। उनके द्वारा विकास मार्केट गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76 वीं पुण्यतिथि पर उनकेे पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

भारत जोड़ो ने यात्रा जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में जनपद के सभी ब्लाक से होती हुई जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंची। जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव राजेश राज जीवन के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा गया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश के ऊपर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। संकल्प लेते हुए कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा से भाजपा घबरा गई है। जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से देश के अंदर नफरत को दूर कर मोहब्बत का पैगाम पहुंचना है। जिस तरह से देश के अंदर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जन समर्थन मिल रहा है उससे मोदी सरकार काफी परेशान है।

उसके द्वारा यात्रा को रोकने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है माननीय राहुल गांधी जी के ऊपर मुकदमे लगा रही है सत्तारूढ़ दल का यह कृत्य ठीक उसी तरह का है जिस तरह से सत्य अहिंसा का पैगाम लेकर महात्मा गांधी जब देश में निकाल करते थे तो अंग्रेज सरकार उनसे भयभीत हो जाती थी कि उन्हें हिरासत में ले लेती थी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से हमारे नेता राहुल गांधी देश की जनता को भाजपा की षड्यंत्रकारी नीतियों से आगाह कर रहे हैं।
ठाकुर नरेश पाल सिंह, बृजेश कुमार शर्मा, प्रवीण ठाकुर, मनोज गौड, अशोक शर्मा, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद शमी, गुड्डू खान,अखलाक, महेश चौबे आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article