बहराइच में गांव चलो कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच में गांव चलो कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

30 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे ने की मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्राभारी शिव भूषण सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन सह संयोजक डॉक्टर डिंपल जैन ने किया। संयोजक जिला महामंत्री धीरेंद्र मोहन आर्य ने व्रत निवेदन किया। जिला अध्यक्ष ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता गांव गली गलीयारो से है और आज भाजपा सरकार उसी के विश्वास की तरफ अग्रसर है साथ ही आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह अभियान अति महत्वपूर्ण है इसलिए आप सभी महत्वपूर्ण लोगों को इसकी जिम्मेदारी सौंप गई है। आज पंडित दीनदयाल जी के अंत्योदय के सपने को हमारी मोदी जी की सरकार साकार करते हुए गांव के हर गरीब व्यक्ति के दुख दर्द का समाधान कर रही है। आप सभी को गांव में प्रवास करते हुए उन सभी से चर्चा व वार्तालाप करना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article