यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुर्गपुरा ग्राम पंचायत टॉडा ब्लॉक धौलपुर में राज्य सरकार शिक्षा के अन्तर्गत शिक्षानिर्धारित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि टाडा पंचायत के सरपंच धर्मेन्द् सिंह विअतिथ गणों मे शिक्षा फाउण्डेशन समूह की प्रबन्धक पार्वती पूर्व सरपंच मटरू व पोखन थे कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत शिक्षा अधिकारी जगदीश जैन रहे। उक्त कार्यक्रम में बालक बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतिकरण किया गया। विद्यालय के भामाशाह दानदाताओं एवं प्रतिभावान बालकों को प्रतीक मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। शिक्षा फाउडेशन से पार्वती ने कहा कि हमारी संस्था विद्यार्थियों के हितार्थ शिक्षा सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं को विद्यालयों में शिक्षा की गुणात्मक सुधार हेतु कई कार्यक्रम चला रही है उन सभी का लाभ बच्चों तक विद्यालयों में पहुँच ना चाहिए। विभिन्न शिक्षा प्रद जानकारी दी सरंपच ने विद्यालय में आने वाली सभी समस्याओं को अवगत कराने हेतु प्रधानाध्यापक से आग्रह किया और कहा कि ग्राम पंचायत स्तर से सभी पंचायत के विद्यालयों को सुन्दर व स्वच्छ एवं विकास के कार्य करवाए जाएगे प्रधानाचार्य टांडा जगदीश जैन ने कहा कि सभी शिक्षक अपने दायित्वों कर्तव्यों प्रति के साथ अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे तो निश्चित रूप से हमारा समाज शिक्षा के प्रति सवेंदनशील होकर राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से सेवा करने के अवसर प्राप्त होंगे इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कमरुद्दीन ने सभी आगन्तुक अधिकारी गण सामाजिक प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक अतिथियों का विद्यालय के स्टाफ की ओर से धन्यवाद आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक रामदास अशोक कुमार संजय अभिभावक जन ऑगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका सहित सभी मौजूद रहे।
