हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT;
लहरपुर नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष मो० हसीन खान ने नगर पालिका परिषद का चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।
जहां एक ओर पिछड़ा वर्ग की सीट होने के बाद कस्बे में नाना प्रकार की बातें हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ लहरपुर नगर पालिका परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद हसीन खान का बड़ा बयान आया है। श्री खा ने NIT संवाददाता से बात करते हुए कहां की मैं चुनाव लड़ूंगा पर कैसे लड़ूंगा इस बात का औपचारिक ऐलान मैं आने वाली 25 अक्टूबर को करूंगा।
