मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से देश में हज सेवा के राष्ट्रीय नेटवर्क के साथ शिक्षा की अलख जगाने वाले राष्ट्रीय चेयरमैन मुकीत खान खंडवा द्वारा विगत 30 वर्षों से की जा रही उनकी उल्लेखनीय योगदान के लिए रविवार को सामाजिक व शेक्षणिक संस्था “शुरुआत” ने उन्हें गणतंत्र के रक्षक अवार्ड से नवाज़ा है। यह अवार्ड महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद पुरी के दस्ते मुबारक से मुस्लिम धर्मगुरु शहर क़ाज़ी सैय्यद निसार अली, गुरुद्वारा श्री गुरु सिख सभा के जसबीर सिंह राणा, फादर जयन एलेक्स की मौजूदगी में अता किया गया। इस मौक़े पर शुरुआत संस्था की अध्यक्ष शबीना शेख, सचिव मोहम्मद आसिफ़ सिद्दीक़ी, हज वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश उपाध्यक्ष क़य्यूम खान आदि मौजूद थे।
