मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी के पिता श्री का निधन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी के पिता श्री का निधन | New India Times

बुरहानपुर के राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में यह समाचार अत्यंत दुख के साथ पढ़ा और सुना जाएगा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी के पिता श्री चंपालाल रघुवंशी उम्र लगभग 85 वर्ष का आज रविवार की सुबह इंदौर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। गत सप्ताह स्वर्गीय श्री चंपालाल रघुवंशी की तबीयत खराब होने पर उन्हें बुरहानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया था। स्वर्गीय चंपालाल रघुवंशी का शुमार भी कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होता था। वह निमाड़ के जननायक स्वर्गीय सांसद ठाकुर शिवकुमार सिंह और सांसद स्वर्गीय ठाकुर महेंद्र सिंह के बेहद नज़दीकी और पारिवारिक मित्र थे। स्वर्गीय श्री चंपालाल रघुवंशी की धर्मपत्नी स्वर्गीय सांसद ठाकुर महेंद्र सिंह को राखी बांधती थी। स्वर्गीय चंपालाल रघुवंशी ने बुरहानपुर के मध्य नटराज होटल और होटल मधुबन के नाम से प्रतिष्ठान की स्थापना करके बुरहानपुर में ख्याति प्राप्त की। स्वर्गीय चंपालाल रघुवंशी ने अपने पीछे धर्मपत्नी के अलावा तीन पुत्र में सर्वश्री संजय, अजय और राजबहादुर उर्फ राजा और एक पुत्री कीर्ति सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 3:30 बजे उनके निवासित मकान सिलम पुरा नागर वाड़ी के सामने से निकलेगी। स्वर्गीय चंपालाल रघुवंशी के निधन पर नगर के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों सहित गणमान्य जनों ने शोक व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version