पैसों से भरा पर्स वापस करने पर बच्चों को पुलिस ने कंधे पे उठा कर पूरे मेले में घुमाया व उनके माता-पिता सहित बच्चों को पुलिस ने अपने हाथों से झुलाया झूला | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पैसों से भरा पर्स वापस करने पर बच्चों को पुलिस ने कंधे पे उठा कर पूरे मेले में घुमाया व उनके माता-पिता सहित बच्चों को पुलिस ने अपने हाथों से झुलाया झूला | New India Times

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गये हैं। जिसमें मेला प्रभारी के रूप में एसडीओपी बेहट श्री संतोष पटेल को ज़िम्मेदारी दी है और साथ में दो निरीक्षक व एक सूबेदार के साथ 200 से अधिक का बल लगाया है, और यातायात व्यवस्था हेतु यातायात का भी बल लगाया गया है। बीते दिन फूल बेचने वाले एक माली का पर्स मेले में गिर गया था। जिसमें 2500 रुपये व ज़रूरी दस्तावेज़ थे। जो पर्स आठ वर्ष के आर्यन मीणा व उसकी छोटी बहन को मिला और उन्होंने तत्काल माता पिता को बताया। जिसके बाद वह सभी मेला पुलिस कंट्रोल रूम आये, और उन्होंने पुलिस को वह पर्स देकर बताया कि यह पर्स बच्चों को मेले में किसी का गिरा हुआ मिला है। जिस पर से पुलिस ने पर्स मलिक को बुलाया तो पर्स देखकर उसकी पत्नी भावुक होकर रोने लगी। दोनों बच्चों की ईमानदारी को देखते हुए ग्वालियर व्यापार मेला प्रभारी एसडीओपी बेहट श्री संतोष पटेल ने बच्चों को इनाम देने का अनोखा तरीक़ा निकाला।

पैसों से भरा पर्स वापस करने पर बच्चों को पुलिस ने कंधे पे उठा कर पूरे मेले में घुमाया व उनके माता-पिता सहित बच्चों को पुलिस ने अपने हाथों से झुलाया झूला | New India Times

मेला प्रभारी एसडीओपी बेहट श्री संतोष पटेल द्वारा दोनों बच्चों को माला पहनाई गई फिर बच्चों को पुलिस जवानों ने कंधे पे लेकर मेले में घुमाया और उसके बाद उनके माता पिता सहित सभी को पुलिसकर्मियों ने अपने हाथों से चलाकर हाथ मानव चालित झूला झुलाया, साथ ही इसी तरह ईमानदारी दिखाने वाले व्यक्तियों को इससे में गुम हुआ क़ीमती समान मलिक वापस मिला है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version