उज्जैन में हुई घटना के संबंध में सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

उज्जैन में हुई घटना के संबंध में सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

सर्व समाज संगठन तिरला तहसील व जिला धार में माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन में उज्जैन में लोहपुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा तोड़ने की कड़ी निंदा करता है एवं निवेदन करता है कि किसी भी महापुरुष की प्रतिमा तोड़ी जाती है तो समाज में गलत संदेश जाता है प्रतिमा तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जावे।

ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत तिरला में विगत वर्ष से धार्मिक आयोजनों में सभी समाज या जातियों के लोग शामिल होकर सामाजिक समरसता स्थापित कर रहे हैं ऐसे में उज्जैन जैसी घटना सामाजिक विभाजनकारी लोगों के हौसले बढ़ाती है, सर्व समाज संगठन तिरला किसी भी महापुरुष, चाहे वो लौहपुरुष सरदार पटेल जी की प्रतिमा हो या संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर जी की प्रतिमा हो या किसी भी अन्य महापुरुष की प्रतिमा या उनके उपर अपमान जनक टिका टिप्पणी का विरोध एवं निंदा करता है एवं भविष्य में भी करता रहेगा।

देश में और प्रदेश में सामाजिक समरसता के साथ अगर कार्य होता है तो देश और प्रदेश का विकास होगा भारतीय लोकतंत्र में ऐसी विभाजनकारी एवं वैमनस्यता फैलानी वाली घटनाएं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई प्रावधित है कड़ी कार्रवाई होना चाहिए जिससे सामाजिक सौहार्द बना रहे। निश्चित रूप से लोहपुरुष की प्रतिमा तोड़ने वालों के अपने तर्क हो सकते हैं लेकिन उन्होंने कानुनी प्रक्रिया के बजाय कतिपय लोगों ने गैरकानूनी तरीका अपनाकर गलत संदेश दिया है।

प्रदेश में प्रतिमा तोड़ने की नवीन प्रतिस्पर्धा खड़ी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जावे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version