रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

विश्व लोकतंत्र में भारत सबसे बड़े लोकतंत्र आजाद भारत में 26 जनवरी 1950, संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के द्वारा संविधान बना। संविधान लागू हुआ इस कड़ी में कंचन सामाजिक सेवा संस्थान संपूर्ण भारत, भारतीय गोरक्षा वाहिनी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्य प्रदेश, थांदला एम जी रोड प्रधान कार्यालय परिसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ।

मुख्य अतिथि संस्था की राष्ट्रीय संचालक एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक एवं अध्यक्षता कर रहे गौरक्षा संरक्षक, राधेश्याम रावल विषेश रूप से संस्था की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वर्षा परमार गोरक्षा वाहिनी प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद राजू धानक, पटेलिया समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट जवसिंह परमार की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ अंबेडकर परिसर, में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा, व तहसील पत्रकार संघ कार्यालय परिसर में भारत के महान क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया, उसके पश्चात एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक ने ध्वजारोहण किया राष्ट्र गान कर सलामी ली, साथ ही गणतंत्र महोत्सव महापर्व की देशवासियों को राजू धानक ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

प्रजापत समाज के जिला अध्यक्ष पाषर्द जगदीश प्रजापत जिला कामगार जिला अध्यक्ष पूर्व पार्षद पत्रकार कादर शेख गौरक्षा जिला अध्यक्ष मोहनलाल यादव सकल पंच बलाई समाज के संरक्षण बल्लूलाल चौहान भगवानलाल शर्मा तुलसी महते कमल छाजेड़ सुनील कोठारी राजेन्द्र महते अर्पित लुनावत कीसोर महते मनसुख परवेट नोमान मस्कट शिराज हरीनगर कुतुबुद्दीन बोहरा कौशर बोहरा शान्ता चौहान कुतुब नीमच वाला आदी समाजजनों ने शामिल होकर ध्वजारोहण किया कार्यक्रम का संचालन कौशर अली बोहरा ने किया आभार भोला वैरागी ने माना।
उसके पश्चात दशहरा मैदान में आयोजित शासकीय सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हुए।
