पूर्व राज्यमंत्री डॉ आसिफ शेख को तीसरी बार मिली महाराष्ट्र प्रदेश एनसीपी की जिम्मेदारी, शेख ने अजित पवार व प्रदेश अध्यक्ष तटकरे का जताया आभार | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

पूर्व राज्यमंत्री डॉ आसिफ शेख को तीसरी बार मिली महाराष्ट्र प्रदेश एनसीपी की जिम्मेदारी, शेख ने अजित पवार व प्रदेश अध्यक्ष तटकरे का जताया आभार | New India Times

पूर्व राज्यमंत्री डॉ आसिफ शेख को तीसरी बार महाराष्ट्र प्रदेश एनसीपी की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है जिसपर उन्होंने ने श्री पवार व सुनील तटकरे का व्यक किया है।

महाराष्ट्र सरकार में पूर्व राज्यमंत्री रहे मीरा भाईंदर महानगरपालिका के वरिष्ठ नगरसेवक विरोधी पक्षनेता डॉ आसिफ शेख को राज्य के उपमुख्यमंत्री एनसीपी सुप्रीमो अजितदादा पवार व प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने महाराष्ट्र प्रदेश एनसीपी के जनरल सेक्रेटरी पद पर नियुक्ती की है। डॉ आसिफ शेख को पिछले 15 वर्षों में यह तीसरी बार प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि डॉ आसिफ शेख सन 1991 से दैनिक नवाकाल, सांज लोकसत्ता, जनसत्ता, नवभारत टाइम्स में 18 वर्ष तक पत्रकारिता कर चुके हैं और महाराष्ट्र सरकार के एक्रीडेटेड जर्नलिस्ट अधिस्वीकृति पत्रकार भी रह चुके हैं। पिछले 20 सालों से वे भाईंदर वेस्ट से लगातार चार टर्म नगरसेवक सभापती मनपा विरोधी पक्षनेता की जिम्मेदारी बखुबी निभाई है। राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी के फादर बॉडी के जिलाध्यक्ष तथा महाराष्ट्र शासन में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त महाराष्ट्र मिनिमम वेजेस एडवाइजरी बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके है। मीरा भाईंदर में पहली बार डॉ आसिफ़ शेख के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार की लालबत्ती राज्यमंत्री शहर को मिली थी।लगातार तीसरी बार प्रदेश जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी मिलने पर डॉ आसिफ शेख ने उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार व प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे का आभार जताकर जनहित के कामों को पूरी ताकत से करने का संकल्प दोहराया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version