छिंदवाड़ा जिले में गुरुकुल के बच्चों से 26 जनवरी को निकाली गई रैली में विवादित नारे लगवा कर माहौल ख़राब करने की हुई कोशिश | New India Times

जमशेद आलम/इरशाद आलम, छिंदवाड़ा/भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240126-WA0060.mp4

छिंदवाड़ा के गुलाबराव स्थित गुरुकुल के बच्चों से 26 जनवरी के मौके पर निकाली गई रैली में विवादित नारे लगवा कर शहर के माहौल तो खराब करने की कोशिश की गई जिसके विरोध में कुछ लोगों ने पुलिस प्रशासन को शिकायती पत्र दिया है। पत्र में मांग की है कि इस इस तरह की हरकत कर गलत विवादित नारे लगवाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि शहर और छिंदवाड़ा जिले के अंदर माहौल को शांत रखा जा सके। वैसे भी हालात बहुत खराब होते जा रहे हैं और लोग साजिश करके माहौल खराब करना चाहते हैं इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

छिंदवाड़ा जिले में गुरुकुल के बच्चों से 26 जनवरी को निकाली गई रैली में विवादित नारे लगवा कर माहौल ख़राब करने की हुई कोशिश | New India Times

बच्चों के अंदर में इस तरह की हीन भावना और हिंदू मासूम बच्चों के मन में मुस्लिम समाज के लोगों व मस्जिदों के प्रति नफरत इन नारों के माध्यम से देखा जा सकता है। यह बहुत गंभीर मामला है, इस पर जल्द ही सख्त से सख्त कदम जिला प्रशासन द्वारा उठाया जाना चाहिए क्योंकि हालात ठीक नहीं हैं।

छिंदवाड़ा के आसाराम गुरुकुल के बच्चों के द्वारा विवादित नारे लगाने को लेकर छिंदवाड़ा अंजुमन कमेटी एवं राशिद खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग ने इस मामले में पुलिस प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित किया है और संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version