गांव से लेकर शहर तक गणतंत्र दिवस की धूम | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

गांव से लेकर शहर तक गणतंत्र दिवस की धूम | New India Times

जनपद में गांव से लेकर शहर तक गणतंत्र दिवस पर स्कूल, कॉलेज, मदरसा, सरकारी भवनों के अतिरिक्त निजी संस्थानों पर भी भारत की शान तिरंगा लहराकर गणतंत्र दिवस मनाया गया। पुलिस लाईन में मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

मुख्य अतिथि मंत्री खन्ना ने जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज तिवारी पुलिस अधीक्षक नगर सुधीर जायसवाल योर सिटी वीर बहादुर सिंह,
अमित चौरसिया क्षेत्राधिकारी सदर, प्रियांक जैन के क्षेत्राधिकारी, अजय कुमार राय क्षेत्राधिकारी जलालाबाद को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशंसा पत्र आदि देकर सम्मानित किया।

मदरसा व कई स्कूलों के छात्र, छात्राओं के साथ पुलिस परिवार के बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर कई प्रोग्राम प्रस्तुत किए, तालियों की तारतराहट से सभी ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। जनपद न्यायाधीश, सांसद अरुण सागर, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, डीपीएस राठौर सहित जनपद के विशिष्ट महानुभाव, प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिकों, स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों के अतिरिक्त विशाल जनसमूह उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version