रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:
26 जनवरी झाबुआ मेघनगर श्रम कल्याण कौशल यूनियन केंद्र पर रोटरी क्लब अपना के संरक्षक भारत मिस्त्री के द्वारा झंडा वंदन किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब अपना की अध्यक्ष श्रीमती चंदनबाला शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम सोलंकी सचिव श्रीमती माया शर्मा, आदि रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

26 जनवरी सेंट अर्नाल्ड स्कूल मेघनगर में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जिसमें मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डाक्टर विनोद नायक द्वारा झंडा फहराया गया। अतिथि नायक ने अपने उद्बभोधन में बच्चों से उज्जवल भविष्य हेतु अच्छी पढ़ाई के साथ हर क्षेत्र में सक्रिय रहने हेतु प्रोत्साहित किया और सेंट अर्नोल्ड स्कूल के कार्यक्रमों की तारीफ़ की। गणतंत्र दिवस पर सेंट अर्नोल्ड स्कूल के बच्चों के द्वारा रंगारंग संस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति के गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतिउया दि गई। कार्यक्रम का संचालन बच्चों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मेनेजर फादर डिमेलो फादर जोमन जेम्स, पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष जेम्स पॉल शिक्षक पालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
आभार प्रदर्शन फादर एंड्रयूज लोबु द्वारा किया गया। इसी तरह जिले की तमाम शासकीय एवं निजी संस्थाओं पर ध्वजारोहण किया गया।
